LPG किल्लत को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गैस एजेंसी पहुंचकर महिलाओं को बांटे लकड़ी से खाना बनाने वाले चूल्हे

LPG shortages Congress protests

LPG shortages Congress protests

ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध ने देश में LPG का संकट खड़ा कर दिया है, हालाँकि सरकार दावा कर रही है कि किल्लत नहीं है लेकिन गैस एजेंसियों पर लम्बी लम्बी लाइनें हकीकत उजागर कर रही है, कांग्रेस इसे लेकर सरकार पर  हमलावर है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के लिए परेशान लोगों की लम्बी लाइन देखकर अनोखा प्रदर्शन किया, कांग्रेस कार्यकर्ता एक गैस एजेंसी पर पहुंचे वहां उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं को लकड़ी से खाना बनाने वाले चूल्हे भेंट किये।

कांग्रेस ने जताया मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश 

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता नरेला विधानसभा के अंतर्गत भारत गैस एजेंसी पर पहुंचे, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया, बड़े नेताओं के बयानों को दोहराते हुए पीएम मोदी को ट्रंप के आगे सरेंडर कहा, 56 इंच की छाती पर तंज कसा।

महिलाओं को बांटे लकड़ी से खाना बनाने वाले चूल्हे 

मनोज शुक्ला ने बीती रात प्रीमियम पेट्रोल पर की गई मूल्य वृद्धि को लेकर भी लेकर भी मोदी सरकार पर हमला किया उन्होंने कहा इस सरकार ने रात के अँधेरे में कीमतें बढ़ाई, अब जल्दी ही सामान्य पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ने वाली है उन्होंने कहा लोग सिलेंडर के लिए परेशान हैं और सरकार सिर्फ बातें कर रही है। मनोज शुक्ला ने उज्ज्वला योजना को फेल बताते हुए महिलाओं को लकड़ी से खाना बनाने वाले टीन के चूल्हे भेंट किये और कहा कि आपको अब ये सरकार गैस तो नहीं दे पायेगी इसलिए अब से इसपर ही खाना बनाना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews