भोपाल। एम गोपाल रेड्डी राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। वो हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मध्यप्रदेश लौटकर आए हैं और फिलहाल जल संसाधन के अपर मुख्य सचिव हैं। खबरों के अनुसार मुख्य सचिव के लिए उनके नाम को उच्च स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान मुख्य सचिव एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं और वे विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन भी किया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में एम गोपाल रेड्डी से कई सीनियर आईएएस अधिकारी भी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की गुड लिस्ट में गोपाल रेड्डी का नाम सबसे ऊपर है। वे छिंदवाड़ा में कलेक्टर भी रह चुके हैं। हालांकि रेड्डी भी सितंबर में रिटायर हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

