रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मां आशापुरा दरबार भोपाल में 3 दिवसीय कार्यक्रम, गीता माता की लोगों से अपील- घरों में रंगोली सजा कर दीप जलाएं

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मां आशापुरा दरबार भोपाल में 3 दिवसीय कार्यक्रम, गीता माता की लोगों से अपील- घरों में रंगोली सजा कर दीप जलाएं

Ashapura Darbar Bhopal : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मां आशापुरा दरबार भोपाल में भी गीता माताजी के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी को समाप्त होगा। इस मौके पर दरबार में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

bhopal

दरबार की संस्थापिका गीता माताजी ने इस मौके पर सभी से अपील की है कि 22 जनवरी को वे अपने घरों में रंगोली बनाएं, दीपक जलाएं और रामध्वज फहराएं।दरबार के सभी भक्तों से भी आग्रह है की तीनों दिन दरबार के आयोजनों में सपरिवार सम्मिलित हो ।इस अवसर को ऐसे उत्सव की तरह मनाएं किं हमारे जीवन भी राममय हो जाए।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  • 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर सुश्री गीता माताजी के सानिध्य में श्री मां आशापुरा दरबार द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है ।इस अवसर पर दिनांक 20 जनवरी 2024 शनिवार को रात 8:30 बजे श्री मां आशापुरा दरबार में सुंदरकांड का पाठ होगा।

  • दिनांक 21 जनवरी 2024 रविवार को प्रातः कोहेफिजा में सामूहिक भव्य प्रभात फेरी प्रातः 7:30 बजे निकाली जाएगी तथा दरबार में रात को रामधुनी रात 8:30 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
  • दिनांक 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12:39 को श्री मां आशापुरा दरबार प्रांगण में मूलबाई लखमीचंद धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय का शुभारंभ किया जाएगा जिसका संचालन दरबार के सदस्य डॉक्टर श्री राजेंद्र बोराना के निर्देशन में किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews