माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अपमान, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा की नाराजगी पर चार इंजीनियर निलंबित

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों को भी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जबाब पेश करने का निदेशित किया गया है।
Insult of Madhav Rao Scindia's statue

BJP President VD Sharma’s angry Four engineers suspend: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की प्रतिमा और उसके स्थानांतरण के दौरान की गई लापरवाही की बात सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताई है, वीडी शर्मा की नाराजगी के बाद NHAI एक्शन में आई और चार इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के कटनी बायपास मार्ग को दो लेन से चारलेन करने के लिए  चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, इसके अंतर्गत चाका बायपास में स्थापित स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा को स्थानांतरित करने में बड़ी लापरवाही की बात सामने आई।

सिंधिया की प्रतिमा के अपमान पर वीडी शर्मा नाराज 

सिंधिया की प्रतिमा के अपमान पर भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और NHAI के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति का विस्थापन सौंदर्यीकरण के साथ अच्छे से अच्छी जगह किया जाए। राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की असंवेदनशिलता अस्वीकार्य है।

NHAI ने जारी किया प्रेसनोट 

वीडी शर्मा की नाराजगी के बाद एनएचएआई के अधिकारी एक्शन में आये, परियोजना निदेशक NHAI कटनी आनन्द प्रसाद ने प्रेसनोट जारी कर बताया, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के कटनी बायपास मार्ग का निर्माण कार्य प्रगतिरत है जिसमें चाका जंक्शन का विकास कार्य प्रस्तावित है जिसमें स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पूर्व से स्थापित थी, जंक्शन विकास कार्य हेतु उक्त प्रतिमा को स्थानांतरित करने के लिये प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त कर नये चिन्हित स्थान पर विस्थापित करनी थी, जिसे निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा आपत्तिजनक तरीके से स्थानांतरित करने की सूचना प्रकाशित खबर के माध्यम से प्राप्त हुई।

NHAI ने चार इंजीनियर्स को किया निलंबित 

सूचना मिलने के बाद इसे  तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुये, निर्माण कार्य एजेंसी के जिम्मेदार सीनियर इंजीनियर मनोज वर्मा एवं इंजीनियर, आशीष सिंह परिहार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्राधिकरण अभियंता के जिम्मेदार टीम लीडर राजेश कुमार नेमा एवं सहायक ब्रिज इंजीनियर  दीपक सोनी को दोषी पाया गया जिन्हें त्वरित रूप से सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब 

इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों को भी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जबाब पेश करने का निदेशित किया गया है। साथ ही यदि और कोई जिम्मेदार जिसके द्वारा लापरवाही की गई होगी उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही इस कार्यालय द्वारा किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews