
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अफसर मिड केरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए यूनाइटेड किंगडम जाएंगे। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक यह ट्रेनिंग 4 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक रहेगी। इस दौरान कोई भी पुलिस अफसर अगर बीमार होता है तो उसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन नहीं किया जाएगा। विदेश में अफसर किसी भी तरह के शासकीय एवं किसी निजी संस्था का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। न हो कोई असइमेंट लेंगे। 30 राज्य पुलिस अफसर के साथ मेंटर के तौर पर पुलिस अकादमी निदेशक केटी वाइफे साथ जाएंगे।

