मध्यप्रदेश विधानसभा के चौथे दिन ड्रग्स के खिलाफ कांग्रेस का ज़ोरदार हंगामा, सरकार पर ड्रग माफिया को संरक्षण देने का आरोप

विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों ने ड्रग्स और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में एमडी ड्रग्स का जाल सड़कों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक फैल चुका है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
Madhya Pradesh drug trafficking

मध्यप्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक दल ने नशे और ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने प्रतीकात्मक ड्रग्स पैकेजिंग और इंजेक्शन के साथ सदन में प्रवेश किया और भाजपा सरकार पर ड्रग माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

इस दौरान विपक्ष ने सत्तारूढ़ बीजेपी से तीखे सवाल पूछे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार आंखों पर पट्टी बांधे बैठी है। उन्होंने पूछा कि युवाओं को बर्बाद करने वाले इन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी।

विधानसभा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायक दल के साथ नशे और ड्रग्स के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक प्रतीकात्मक ड्रग्स की पैकेजिंग और इंजेक्शन लेकर पहुंचे और सरकार से सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और ड्रग्स के बढ़ते जाल को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

कांग्रेस ने किए सरकार से सवाल

कांग्रेस ने सवाल किया कि युवाओं को बर्बाद करने वाले इन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी? MD ड्रग्स के कारोबार के ‘मास्टर माइंड’ कब पकड़े जाएंगे?  भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद भी चुप्पी क्यों?  युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की कीमत कौन चुकाएगा? उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की सड़कों से लेकर शिक्षण संस्थानों तक ड्रग्स का जाल फैल चुका है, लेकिन सरकार आँखें मूँदकर बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस धंधे से जुड़े कई चेहरे सत्ता के करीब हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के कारोबार ने युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेल दिया है। इस काले धंधे में भाजपा के कार्यकर्ता लगातार पकड़े जा रहे हैं और उन्हें भाजपा के बड़े नेताओं का खुला संरक्षण है। छोटी मछलियों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन सरकार असली बड़े मगरमच्छों को बचा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews