मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023- गुंडे, बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023-  गुंडे, बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश

BHOPAL NEWS : विधानसभा चुनाव एवं नवरात्री के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा गुरुवार शाम सभागार कक्ष में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा एवं समस्त DCP, ADDL. DCP, ACP एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त

पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्र ने चुनाव संबंधी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अपराधों के निराकरण, संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण, एरिया डोमिनेशन, फ्लैग मार्च, चेकिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की, उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसके लिए सभी अधिकारी व थाना प्रभारी अतिसंवेदनशील होकर आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाएं l गुंडे, बदमाशों के खिलाफ लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें तथा मादक पदार्थों व अवैध आर्म्स तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करें l क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें, स्टॉफ को अलर्ट मोड पर रखें l शेष लाइसेंसी हथियार जल्द से जल्द थानों में जमा कराएं l

चुनाव आयोग के दिशा निर्देश की दे जानकारी 

नवरात्रि एवं दशहरे के मद्देनजर झांकी आयोजकों, रामलीला समिति, नगर रक्षा समिति एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराएं साथ ही झांकियों एवं कार्यक्रम स्थलों पर आमजनों की सुरक्षा हेतु सभी महत्वपूर्ण इन्तेजाम रखने, CCTV कैमरे लगवाने हेतु तथा त्यौहार शांति पूर्ण तरीके मनाने हेतु अपील करें तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखेl त्यौहारों के दौरान सभी थाना प्रभारी रात्री 1 बजे तक थाना क्षेत्र में रहें तथा सोशल मीडिया पर नजर रखे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews