बंद का मध्य प्रदेश पर मिलाजुला असर, पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति शांतिपूर्ण

बंद का मध्य प्रदेश पर मिलाजुला असर, पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति शांतिपूर्ण

भोपाल। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 29 जनवरी को भारत बंद का आवाहन विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया था। मध्य प्रदेश में भी बंद का असर मिला जुला दिखा। प्रदेश के संदेवनशील जिलों में पुलिस की मुस्तैदी से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कहीं बाज़ार खुले तो कहीं बंद रहे। राजधानी भोपाल में भी बंद का प्रभाव पुराने शहर के बाज़ारों में देखने को मिला। जबकि नए भोपाल के इलाकों में बाज़ार खुला रहा। हालांकि, इकबाल मैदान में हज़ारों की संख्या में लोग जमा हुए और सीएए, एनआरसी, एनपीआर का विरोध किया। हालांकि पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

राजधानी भोपाल के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और उप महानिरीक्षक इरशाद वली स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। निगरानी के लिए आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में बड़वाली चौकी, सदर बाजार, खजराना, जवाहर मार्ग, आजाद नगर रानीपुरा आदि क्षेत्रों में बंद का असर थोड़ा बहुत दिखाई दिया। शेष शहर में जनजीवन सामान्य दिनों की तरह दिखा। जिला कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया कि ऐहतियातन सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, सागर, होशंगाबाद, रीवा, सीहोर, रायसेन और अन्य जिलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार स्थिति सामान्य दिनों की तरह है और बाजार भी आम दिनों की तरह खुले हुए हैं। सभी 52 जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews