
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वेज और नॉन वेज की दुकानों के समय को लेकर कांग्रेस और बीजेपी विधायक आपस में उलझ गए गए, दरअसल 12 मई गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी मे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई, बहस गरमागरमी में बदल गई, वेज और नॉन वेज की दुकानों को बंद किए जाने के अलग अलग समय को लेकर रामेश्वर शर्मा ने आपत्ति जताई तो कांग्रेस विधायक ने भी उन्हे खरी-खरी सुना दी।
यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश: भोपाल के स्कूलों को बम से उड़ाने का आया ईमेल, मचा हड़कंप
गुरुवार को प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जब न्यू मार्केट में वेज खाने की दुकान बापू की कुटिया रात 10 बजे बंद हो जाती है तो मटन खिलाने वाला जमजम रेस्टोरेंट रातभर कैसे खुला रह सकता है, आखिर एक शहर में दो अलग-अलग व्यवस्था कैसे चल सकती हैं, इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले कि हम तो चलाएंगे, आप चाहो तो रुकवा लो। आपको वही दिखता है, लेकिन रातभर खुली रहने वाली दारू की दुकान नहीं दिखती।
यह भी पढ़ें…. SAHARA: हाईकोर्ट का कड़ा रुख- सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
बैठक में विधायक आरिफ़ मसूद के जबाव पर पलटवार करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर आप नॉन वेज की दुकाने देर रात तक खुलवाओगे तो हम इन्हे बंद करवाना जानते है, स्टेशन के पास बनी मटन-चिकिन की दुकानों के पास से जब देर रात यात्री या लोग गुजरते है तो यहाँ पर लगा जमघट देखकर परेशान हो जाते है। बैठक में मौजूद नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी को इशारा करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि माता मंदिर के ठीक सामने मटन कैसे बिक रहा है, मैं पहले भी आपको बता चुका हूं, पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मंत्री के सामने बता रहा हूं। बैठक में हालांकि और भी कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन दोनों विधायकों को बहस चर्चा का विषय बन गई।
[dgv_vimeo_video id=”709410682″]
