मध्यप्रदेश के BJP नेता का हार्ट अटैक से निधन, प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने जताया शोक

बीजेपी नेता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-Election) की सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता (Dinesh Gupta) का निधन हो गया है। गुप्ता कटनी(Katni) जिले की बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र (Bahoriband Assembly Constituency) से आते थे और भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि थे।

गुप्ता के निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) समेत स्थानीय नेताओं ने शोक जताया  है।वीडी शर्मा ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा है कि बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता श्री दिनेश गुप्ता का हृदयाघात (Heart Attack) से दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति !!

वही बहोरीबंद से बीजेपी विधायक प्रणय प्रभात पांडे (Pranay Prabhat Pandey) ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी के बहोरीबंद विधानसभा के वरिष्ठ नेता,पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि श्री दिनेश गुप्ता जी के दुःखद निधन के खबर से स्तब्ध हूँ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews