
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मध्यप्रदेश में बीजेपी ने विधायक दल की 17 जुलाई को बैठक बुलाई है, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 18 तारीख को सौ प्रतिशत मतदान और सही मतदान के लिये हम विधायक दल की बैठक करने वाले हैं, उन्होंने कहा कि कल भोपाल में एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू का एतिहासिक स्वागत हुआ, भाजपा विधायकों एवं सांसदों ने उनको यह विश्वास व्यक्त किया है कि हम उनको जिताने में जुटेंगे।
यह भी पढ़ें… जबलपुर : मेडिकल कालेज के हॉस्टल में डाक्टर्स ने निगम कर्मियों को बुरी तरह पीटा
वही 17 जुलाई को प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के नतीजों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा जनपद हो या पंचायत चुनाव कांग्रेस का म.प्र. से सुपड़ा साफ हो गया है, भाजपा के पक्ष में एक अलग हवा चली है, भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अभिभूत होकर जनता ने फिर पंचायत स्तर पर भाजपा को मजबूत किया है। नगरीय निकाय चुनाव में भी पार्टी ऐसे ही जीत हासिल करेंगी, कांग्रेस दावे-प्रतिदावे करती रही है, झूठ और फरेब उनकी आदत बन चुकी है, वही राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पूरी प्रक्रिया विधायकों के ज्ञान में रहे और कही भी कोई गलती न हो। विधायक बहुत बार इस प्रकार के चुनाव में भाग ले चुके हैं, परंतु यह सुनिश्चित करना कि कही कोई गलती ना हो यह हमारी तैयारी होनी चाहिये।
वही प्रदेश में कोरोना स्थिति को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि म.प्र में 7 हजार 488 टेस्ट किये गये, जिसमें से 180 पॉजीटिव केस आये है, वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1058 हैं, पॉजिटिव केस आने की गति थोड़ी बढ़ है, देश के बाकी राज्यों में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है, हमारी सरकार पूर मुस्तैदी के साथ हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, मुख्यमंत्री ने कोरोना की समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया है कि म.प्र. में बूस्टर डोज़ को लेकर वृहद अभियान चलाया जायेगा। मंकीपॉक्स के अलर्ट को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर प्रदेश का स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग हर बीमारी पर दृष्टि रखा हुआ है, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी बीमारी ना बढ़े और अगर कोई ग्रसित होता है तो उसे उचित उपचार मिले, इसके साथ ही मंत्री सारंग ने कहा कि बूस्टर डोज के लिये 21 तारीख से वृहद रूप से अभियान की शुरूआत होगी, सीएम शिवराज के निर्देश पर हर 15 दिन में बूस्टर डोज के लिये महावैक्सीनेशन अभियान चलायेंगे, पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीतने के लिये मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई।
[dgv_vimeo_video id=”730547165″]
