एमपी के बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, इस मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग

bjp mla

MP BJP MLA Narayan Tripathi Letter : अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर विधानसभा (Maihar Assembly seat) से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।इस पत्र में  विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज से सतना मेडिकल कालेज का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रणमत सिंह के नाम से किये जाने की मांग की है।

उन्होंने लिखा है कि स्वतंत्रता की लड़ाई में विन्ध्य की ओर से ठाकुर रणमत सिंह की महती भूमिका थी, उनके अदम्य साहस को कभी भुलाया नही जा सकता। हमें उनके बलिदान पर गर्व है इसलिए सतना मेडिकल कालेज का नाम ठा. रणमत सिंह मेडीकल कालेज सतना होना चाहिए।

अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ जमकर किया था युद्ध

बीजेपी विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि सतना जिले के कोठी के समीप मनकेहरी के जागीरदार ठाकुर रणमत सिंह जी ने ०1 अप्रैल 1857 से लेकर लगभग डेढ़ वर्षों तक अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ जमकर युद्ध किया था, इस दौरान उन्होंने अंग्रेजों के विरूद्ध संग्राम में पहले तो हनुमान धारा में साधु संतों का साथ दिया फिर नौगांव व नागौद में अंग्रेजी छाबनी को तहसनहस किया और झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की मदद की साथ ही अंग्रेजी सेना के प्रमुख मेजर केलिस और आसवर्न को मार डाला। अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ 1858 की कांति में ठा. रणमत सिंह ने विश्ध्य क्षेत्र की ओर से सबसे सशक्त भूमिका का निर्वहन किया था, अंग्रेजों ने इन्हें रीवा से गिरफ्तार कर झाँसी की जेल में रखा और अगस्त 1859 में फांसी पर लटका दिया। विश्ध्य क्षेत्र के लोगों को ठा. रणमत सिंह के बलिदान पर गर्व है।

कॉलेज का नाम बदलने की मांग

बीजेपी विधायक ने आगे लिखा है कि आपसे आग्रह है कि ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर शासकीय मेडीकल कालेज सतना का नामकरण किये जाने के निर्देश देने की कृपा करें। ऐसा होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इस महान रणबॉकूरे के बारे में जान समझ सकेंगे। सतना मेडीकल कालेज जो कि क्षेत्र का प्रमुख संस्थान कहलायेगा का नाम ठा. रणमत सिंह मेडीकल कालेज सतना किये जाने से विश्ध्य क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कृपया इस हेतु समुचित निर्देश जारी करने की कृपा करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews