मध्यप्रदेश उपचुनाव : महात्मा गांधी की जयंती पर BJP प्रत्येक मंडल में करेगी सम्मेलन

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपल, डेस्क रिपोर्ट। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए गठित भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय (State Office) में आयोजित की गई। बैठक में पिछले कार्यक्रम की समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। समिति के संयोजक और नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Rashtrapita Mahatma Gandhi) की जयंती से उपचुनाव वाले सभी 127 मंडल में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

यह सम्मेलन 15 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मंडल में निवासरत पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, बूथ कमेटी सदस्य, पेज प्रमुख शामिल होंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दिन में दो मंडल तक पहुंचकर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा एवं पूर्ण संत रमन के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे समाज में कोरोना की जागरुकता आएगी।

11 लाख परिवारों से हुआ संपर्क
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया था, जो 27 सितंबर तक चला। उन्होंने बताया कि 28 विधानसभाओं में 7800 बूथों में से 6000 बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 11 लाख परिवारों से जन संपर्क हुआ है। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, डॉ. हितेश वाजपेई, विकास ईरानी, नरेंद्र पटेल, अनुराग प्यासी, मनोरंजन मिश्रा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews