Corona Update: MP में कोरोना का तांडव, मौत का आंकड़ा 2 हजार पार, 2523 नए केस

Corona Update: MP में कोरोना का तांडव, मौत का आंकड़ा 2 हजार पार, 2523 नए केस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है| एक तरफ जहां संक्रमितों की कई गुना तेजी से बढ़ रही है, वही मौत का आंकड़ा भी डरा रहा है| प्रदेश में अब तक 2007 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं, सोमवार को ही 37 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है|

पिछले 24 घंटे में ​2523 नए पॉजिटिव मिले हैं| जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 81 हजार 167 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 2244 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21783 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 131 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 19260 सैंपल नेगेटिव और 2523 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।

प्रदेश में अब तक 83 हजार 618 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 37 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2007 हो गया है। राज्य में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 22542 हो गई है| सबसे अधिक नए केस 419 इंदौर से सामने आये हैं| भोपाल में 248 ग्वालियर में 220 जबलपुर में 251 नए मरीज सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews