गणेश चतुर्थी पर उमंग सिंघार ने भगवान गणेश से की सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना, खाद संकट पर बीजेपी को घेरा

लंबे समय से कांग्रेस खाद संकट को लेकर किसानों की आवाज़ उठा रही है। कई जगह किसान धान की फसल बचाने के लिए सुबह से कतारों में लग रहे हैं, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठा रहा है और इस बार नेता प्रतिपक्ष ने श्रीगणेश से किसानों की समस्या हल करने की प्रार्थना की है।
Umang Singhar Madhya Pradesh

Umang Singhar

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में खाद संकट के कारण किसान परेशान हैं। इसे लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने पन्ना सहित पूरे प्रदेश की स्थिति का हवाला देते हुए कहा है कि धान बचाने के लिए अन्नदाता हाथ फैलाता है लेकिन खाली हाथ लौट जाता है।

नेता प्रतिपक्ष ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश से प्रार्थना की कि वे बीजेपी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वो किसानों की समस्याओं पर ध्यान देकर उनका समाधान करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान अरसे से खाद के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह बेपरवाह है।

खाद संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

प्रदेश में खाद की कमी का संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है। विदिशा, गुना, अशोकनगर, रायसेन, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल सहित कई जिलों में में यूरिया और DAP खादों की किल्लत ने किसानों को लंबी कतारों में खड़ा कर रखा है। किसानों का कहना है कि कई बार तो वो सुबह चार बजे से लाइन में लग जाते हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर किसानों और पुलिस में इस मामले को लेकर झड़प भी हुई। वहीं कांग्रेस भी लगातार खाद संकट के मामले पर सरकार को घेर रही है।

उमंग सिंघार ने की श्रीगणेश से प्रार्थना

गणेश चतुर्थी के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को फिर उठाया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि पन्ना से लेकर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में किसान खाद की कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की नीतिया किसान विरोधी हैं और उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि किसानों को समय पर खाद और अन्य सुविधाएं मिल सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews