खाद संकट को लेकर कांग्रेस 20 अगस्त को छिंदवाड़ा में करेंगी आंदोलन, कमलनाथ ने सरकार पर लगाया षड्यंत्र का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर किसानों की अनदेखी और साज़िश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब पानी सर से ऊपर हो गया है और कांग्रेस पार्टी इसके ख़िलाफ़ विशाल आंदोलन करने के लिए तैयार है।
Madhya Pradesh Farmers

Kamal Nath

मध्यप्रदेश में खाद को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इसे मुद्दे पर अब कांग्रेस ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। कमलनाथ ने कहा है कि 20 अगस्त को कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर छिंदवाड़ा में आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने सभी किसानों से इस आंदोलन में शामिल होने का आह्नान किया है।

उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के किसान पिछले एक महीने से यूरिया खाद के लिए तरस रहे हैं। किसान धरना, प्रदर्शन, आंदोलन सब कर चुके हैं लेकिन उन्हें यूरिया की जगह सिर्फ़ आश्वासन और पुलिस की लाठियां मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार जानबूझकर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है और यहाँ के किसानों को यूरिया किसी कीमत पर उपलब्ध कराना नहीं चाहती है।

खाद की कमी से परेशान किसान

कांग्रेस लंबे समय से खाद की कमी को लेकर सरकार को घेर रही है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, भोपाल, टीकमगढ़, सागर, मुरैना, और मालवा-निमाड़ सहित कई इलाकों में में यूरिया और डीएपी की भारी कमी देखी जा रही है। हालत ये है कि कई जिलों में किसान सुबह चार बजे से लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार खाद के पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और नज़र आ रही है। कई स्थानों पर किसानों ने खाद मुहैया कराने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया है।

कांग्रेस ने की आंदोलन की घोषणा

अब कांग्रेस ने इसे लेकर आंदोलन की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि 20 अगस्त को छिंदवाड़ा में किसानों की समस्याओं को लेकर एक विशाल आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने किसानों और स्थानीय जनता से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की। कमलनाथ ने कहा है कि ‘मैं सभी किसान भाइयों और छिंदवाड़ा पांढुर्णा की जनता से आग्रह करता हूँ कि वे इस आंदोलन में शामिल हों ताकि बहरी सरकार के कानों तक उनकी आवाज़ पहुँच सके।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews