राज्य शासन ने किया फेरबदल, वित्त विभाग में थोकबंद Transfer, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

वित्त विभाग ने अपने आदेश में कहा है ये तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जायेगा, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है वे तत्काल कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना वाले स्थान पर ज्वाइन कर शासन को सूचना दें ।
Transfer

मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने आज मंगलवार 10 जून को अधिकारियों के थोकबंद तबादले आदेश जारी किये हैं, तबादलों का आज अंतिम दिन था विभाग ने तबादलों पर मंथन किया और लिस्ट जारी कर दी लेकिन अब मध्य प्रदेश शासन ने तबादलों की तारीख में वृद्धि कर दी है अब 17 जून तक तबादले हो सकेंगे, आज कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी।

वित्त विभाग ने आज कुल 35 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसमें अधिकांश तबादले स्वयं के व्यय के आधार पर किये गए है जबकि कुछ तबादले प्रशासकीय कार्य सुविधा और कुछ स्थानीय व्यवस्था के तहत किये गए हैं।

इन अधिकारियों के Transfer 

वित्त विभाग ने जिन अधिकारियों के तबादले किये हैं उनमें प्रभारी सहायक संचालक,  प्रभारी लेखाधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी, सहायक पेंशन अधिकारी, परियोजना लेखाधिकारी जैसे पदों पर पदस्थ अधिकारी शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।

वित्त विभाग का तबादला आदेश  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews