राज्य सरकार ने एमपी की इस आईएएस अधिकारी को सौंपी नई जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

IAS TRANSFER

MP IAS Officer : मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस और प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने दीपाली रस्तोगी को महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

दीपाली रस्तोगी को मिली नई जिम्मेदारी

दरअसल, राज्य शासन ने प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर दीपाली रस्तोगी को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।

राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अशोक शाह के सेवानिवृत्त होने पर दीपाली रस्तोगी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1994 बैच की अधिकारी दीपाली रस्तोगी वाणिज्यिक कर विभाग में प्रमुख सचिव है।

एक पद रिक्त

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की मानें तो अशोक शाह के सेवानिवृत्त होने से अपर मुख्य सचिव का एक पद रिक्त हो गया है। अब 1992 बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव केसी गुप्ता को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसके लिए 27 जनवरी को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक भी हो चुकी है।अशोक शाह ने महिला एवं बाल विकास विभाग में रहते इसके कामकाज में सुधार लाने के साथ नई योजनाओं को लागू किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews