मध्य प्रदेश शासन ने 53 उप पुलिस अधीक्षकों के Transfer किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें किसे कहाँ भेजा

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने आजा मंगलवारको 53 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिये, इस सूची में 25 महिला अधिकारियों के नाम हैं जबकि शेष 28 पुरुष अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों की लिस्ट तेज से जारी हो रही हैं, सभी विभाग तबादला सूची को अंतिम रूप देकर उसकी घोषणा कर पद स्थापना आदेश जारी कर रहे हैं, गृह विभाग ने आज उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति देकर उन्हें एडिशनल एसपी बनाने का आदेश जारी किया साथ ही एक और सूची डीएसपी के तबादलों की भी जारी की।

गृह विभाग ने 53 DSP के Transfer किये 

गृह विभाग ने आज मंगलवार को उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए, इस सूची में 53 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं सूची में उपपुलिस अधीक्षक, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी, एसडीओपी, कार्यवाहक एसडीओपी,सहायक पुलिस आयुक्त, सीएसपी जैसे पदों पर विभिन्न इकाइयों के पदस्थ पुलिस अधिकारियों केनाम शामिल हैं।

पदस्थापना वाली जगह तत्काल ज्वाइन करने के आदेश 

तबादला आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है, ये सभी नियमानुसार निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करें और शासन को सूचित करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews