मध्यप्रदेश : पात्र-अपात्र किसानों को भी सरकार नगद में खाद, यूरिया कराएगी उपलब्ध

मध्यप्रदेश : पात्र-अपात्र किसानों को भी सरकार नगद में खाद, यूरिया कराएगी उपलब्ध

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार किसानों के हित संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों को समय पर खाद, यूरिया उपलब्ध हो जाए। इस मांग को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और उषा ठाकुर ने कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल से भोपाल में उनसे भेंट की।

यह भी पढ़ें…. जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपए रिश्वत के साथ पकड़ाए विकासखंड शिक्षा अधिकारी

दोनों मंत्रियों ने मंत्री पटेल से कहा कि जो किसान अऋणी, डिफाल्टर, ऋणी है। उन्हें भी खाद, यूरिया उपलब्ध कराया जाए। मंत्रीद्वयो की मांग पर कृषि मंत्री पटेल ने उन्हें बताया कि मैं मंत्री बाद में हूं, पहले किसान हूं। किसान भाइयों का दुख दर्द में भली-भांति समझता हूं। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि जो अऋणी, ऋणी और डिफाल्टर किसान हैं, उन्हें नगद में खाद यूरिया उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन किसानों का खाता सहकारी बैंक में नहीं है या सहकारी सोसायटी के सदस्य नहीं है। उन्हें भी एकजाई कर नगद में खाद यूरिया नगद में उपलब्ध कराया जाएं। कृषि मंत्री पटेल ने दोनों मंत्रीद्वयो को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि आपने प्रदेश के किसानों के हित में अपनी बात रखी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews