प्रदेश सरकार जल्द लाएगी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट

Madhya-pradesh-Government-will-soon-bring-Advocate-Protection-Act

भोपाल। राज्य सरकार जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लाने जा रही है। जिससे वकीलों को सुरक्षा कवच मिले। आवश्यकतानुसार नये कोर्ट खोले जाएंगे और उनमें सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। यह विधि-विधायी, जनसंपर्क और विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी मंत्री पीसी शर्मा ने एडवोकेट एसोसिएशन फॉर जूनियर द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में कही। 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि अधिवक्ता समाज में अच्छा वातावरण बनाने और गरीबों को न्याय दिलवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वकील संकट मोचक होते हैं। जनजातीय कार्य एवं जनजातीय कल्याण मंत्री ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि अधिवक्ताओं के सुझावों को हमेशा प्राथमिकता दी जायेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मंत्रि-मण्डल के सदस्यों का फूल-माला से स्वागत किया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews