कर्मचारियों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, आदेश जारी

कर्मचारियों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना को देखते हुए मध्य प्रदेश के सरकारी (Madhya Pradesh Government) दफ्तरों को सोमवार से शुक्रवार तक खोले जाने यानि सप्ताह में 5 दिन (5 day week) खोलने का फैसला लिया गया था। पिछले दिनों सरकार ने इस आदेश को 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहने का आदेश दिया था लेकिन अब इसमें संशोधन आदेश आज सरकार ने जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य दिवस व्यवस्था को अब 31 मार्च से आगे बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 30 जून 2022 तक सप्ताह में पांच दिन काम होगा।

ये भी पढ़ें – MP News: लापरवाही पर पंचायत सचिव-इंजीनियर समेत 4 निलंबित, 2 कर्मचारी बर्खास्त, 12 को नोटिस

यानि रविवार की तरह ही सप्ताह के हर शनिवार को सरकारी कार्यालय (Government Office) बंद रहेंगे। अर्थात अब 30 जून 2022 तक मध्य प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में  सोमवार से शुक्रवार ही कार्य होगा।

ये भी पढ़ें – एमपी हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, यहाँ पढ़ें पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews