मध्यप्रदेश : फिर चर्चा में IAS नियाज़ खान का ट्वीट, RSS प्रमुख मोहन भागवत के लिए लिखा यह !

मध्यप्रदेश : फिर चर्चा में IAS नियाज़ खान का ट्वीट, RSS प्रमुख मोहन भागवत के लिए लिखा यह !

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज़ खान एक बार फिर चर्चा में है हालांकि ज्यादातर अपने ट्वीट और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आईएएस नियाज़ खान इस बार अपने विवादित बयानों को लेकर नहीं, बल्कि तारीफ को लेकर चर्चाओं में हैं, आईएएस खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की है, उन्होंने कहा कि मोहन भागवत के महान विचारों को सलाम करता हूं। नियाज़ खान ने यह ट्वीट मोहन भागवत के एक बयान के बाद किया है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ज्ञानवापी मामले को लेकर कहा था कि हर मस्जिद में शिवलिंग खोजना गलत है। जिसके बाद नियाज खान ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की है।

https://twitter.com/saifasa/status/1532550518072938496

यह भी पढ़ें… ‘आश्रम 3’ में एक्ट्रेस अनुरीता ने किए हैं जबरदस्त बोल्ड सीन, पापा ने कही यह बड़ी बात

आईएएस नियाज खान ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं आपके महान विचारों को सलाम करता हूँ आदरणीय मोहन भागवत साहब, सभी भारतीयों के जीन एक जैसे हैं और हमारे पूर्वज एक जैसे हैं, हर किसी को अपने तरीके से पूजा करने की आजादी है, सबसे बड़ी बात यह है कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच प्रेम रहना चाहिए, हम सब एक हैं।

इससे पहले आईएएस नियाज़ खान अपने ट्वीट को लेकर कई बार न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश में चर्चा में आ गए थे, कश्मीरी ब्राह्मण पर बनी फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर भी नियाज़ के ट्वीट ने अच्छा खासा बयानी बवाल किया था और इस ट्वीट पर  खूब राजनीति भी हुई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने आईएएस को नोटिस देकर सिविल सर्विस के नियमों में रहने की हिदायत दी थी।

यह भी पढ़ें…. IMD Alert : तेज हुई मानसून की रफ्तार, पूर्वोत्तर राज्यों में एंट्री के साथ 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर मंत्रालय में पदस्थ हैं, उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, नियाज अपने धर्म की हिंसक छवि को मिटाने के लिए शोध भी कर रहे हैं, उनका मानना है कि इस्लाम की बदनामी के पीछे कई संगठनों की खराब छवि है, नियाज खान अभी तक 6 से अधिक उपन्यास लिख चुके हैं और फिलहाल अपने अगले उपन्यास को बाजार में उतारने की तैयारी में है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews