मध्यप्रदेश : कमलनाथ ने बोला शिवराज सरकार पर हमला, पिछड़ा वर्ग के साथ घोर अन्याय

कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर हमला बोला है, रविवार को पीसीसी पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है चुनाव कराने के पहले के वीडियो तो सुना जाए तो हजार बहाने मिल जाएंगे, बीजेपी ने मजबूरी में प्रस्ताव पास किया है यह प्रस्ताव इनकी मर्जी के खिलाफ हैं 23 ऐसे स्थान है जहाँ एक भी ओबीसी वर्ग का आरक्षण नही हुआ है। यह अपनी होर्डिंग लगाकर बधाई देने में पैसे खर्च कर रहे हैं, आदिवासियों के इलाके में कार्यक्रम किए जा रहे हैं और उनके पैसों की बर्बादी हो रही है, पंचायत चुनाव इनडायरेक्ट इसलिए करवा रहे हैं कि जो पार्षद चुनकर आएंगे दबाव बनाया जाएगा, इनके पास पुलिस पैसा और प्रशासन ही बचा है।

यह भी पढ़ें…. MP News : बोले राष्ट्रपति- मप्र बनेगा आयुर्वेद का प्रमुख केंद्र, सीएम शिवराज ने चिकित्सक को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम सीमांकन का मुद्दा को लेकर कोर्ट गए थे। जहां 50 फीसदी ओबीसी वर्ग है वहाँ संविधान में संशोधन किया जा सकता है हमने विधानसभा सत्र बुलाने की भी बात कही मगर यह सुप्रीम कोर्ट गए और यह परिणाम आये यह गुमराह कर रहे हैं। वही नगरीय निकाय चुनाव में विधायको को महापौर का टिकिट देने पर कमलनाथ ने कहा- जो काबिल उम्मीदवार होंगे उन्हें टिकिट दिया जाएगा, 8- 9 उम्मीदवार को हमने तय कर लिया है, अगर कोई विधायक जीतने की स्थिति में होगा तो उसे टिकिट देंगे, विधायक क्या विधायक की पत्नी हो या बेटा जीतने वाला होगा तो टिकिट देंगे हमने सर्वे करवा लिया है।

यह भी पढ़ें…. मध्यप्रदेश : सोमवार को भरेंगे नामांकन, कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार विवेक तंखा

मध्यप्रदेश से काँग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार विवेक तंखा को बनाए जाने पर पर वीडी शर्मा के बयान पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा- वो क्यो चिंता कर रहे है, उनकी सूची में क्या है देखेंगे, विवेक तंखा ने पार्टी की सेवा की है, रिवाज रहा है कि 2 बार मौका दिया जाना चाहिए ,उनका 1 कार्यकाल और बाकी है, दिग्विजय सरकार में अटर्नी जनरल रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”714908051″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews