मध्यप्रदेश : लीना मणिमेकलाई के खिलाफ जारी होगा लुकआउट सर्कुलर : डॉ नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। डाक्यूमेंट्री फ़िल्म काली में माँ काली का सिगरेट पीते पोस्टर जारी करने वाली डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई ने फिर भगवान शिव व माँ पार्वती का बीड़ी पीते फ़ोटो जारी कर विवाद भड़का दिया है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि लीना के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जाएगा इसके लिए हम केंद्र सरकार से कहेंगे। ग्रह मंत्री ने ट्वीटर को भी धार्मिक भावनाएं आहत वालो का टूल नही बनने का अनुरोध किया है।उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह ट्वीटर प्रबंधन को पत्र लिखेंगे।

यह भी पढ़ें…. MP School : स्कूल फीस-अन्य मदों पर गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य, स्कूलों का होगा निरीक्षण, अभिभावक-छात्रों को मिलेगा लाभ

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि मणि मेकलाई की दूसरी पोस्ट यह बताती है कि वह जानबूझ कर हिन्दू वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत कर रही है। उनके खिलाफ गत दिवस ही एफआईआर दर्ज की गयी है आगे जो भी कानूनी सम्मत कार्यवाही होगी कि जाएगी। हम केंद्र सरकार को लिखेंगे की वह मणिमेकलाई के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करे।जिससे आगे की कार्यवाही में सहयोग हो सके। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि यह भी देखने मे आ रहा है कि मानसिक विक्षिप्त लोग हिन्दुओ की धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए ट्वीटर का टूल की तरह उपयोग कर रहे है इसलिए ट्वीटर प्रबंधक को भी पत्र लिखने जा रहा हूँ। जिसमे ट्वीटर से अनुरोध किया जाएगा कि इस तरह की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट को वह पहले ही स्केनिग करने की व्यवस्था करे ।जिससे अगर पोस्ट आपत्तिजनक है तो वह ट्वीटर पर पोस्ट ही नही हो सके।

यह भी पढ़ें…. इंदौर: उलझता ही जा रहा टीआई हाकम सिंह SUICIDE मामला, अब चश्मदीद गवाह ने लगाई आग

गृह मंत्री ने कहा की मेरा विरोध इस बात को लेकर है कि आखिर हिन्दुओ को ही साफ्ट टारगेट क्यों माना जाता है। अभिव्यक्ति की आजादी केवल हिन्दू धर्म को लेकर ही क्यों दिखाई जाती है किसी ओर धर्म को लेकर क्यों नही कोई हिम्मत जुटाता है।आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा। इसलिए इस तरह के लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना जरूरी है।

[dgv_vimeo_video id=”727652832″]

[dgv_vimeo_video id=”727653064″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews