
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश NSUI के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने पदभार ग्रहण करते ही ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जोड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है, इसी के तहत अब पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) 20 मई से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। मंगलवार को पीसीसी में मीडिया से बातचीत के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी नितिश गौड़ और NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष ने जानकारी दी कि NSUI एक महीने तक यह सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है। सदस्यता लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन सदस्यता लेने वाले छात्र आगे चलकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। कालेज में अध्ययनरत छात्र ही एनएसयूआई का सदस्य बनेगा और सदस्यता आनलाईन होगी जिसकी सदस्यता शुल्क न्यूनतम होगी।
यह भी पढ़ें… MP: 18 मई को जबलपुर से प्रवेश करेगा प्री-मानसून! इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें शहरों का हाल
प्रदेश में हाल ही में NSUI प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है, जिसके बाद अब यह कांग्रेस की यह छात्र विंग भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में जुट गई है, इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी NSUI प्रदेश भर में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है, प्रदेश में 20 मई से 30 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा, एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे।
ऐसे लेनी होगी सदस्यता
सदस्यता का लिंक एनएसयूआई की अधिकारिक वेबसाइट www.nsui.org पर उपलब्ध रहेगा। सदस्यता में प्रमाण के तौर पर कालेज की फीस रसीद एवं कालेज पहचान-पत्र संलग्न करना होगा। सदस्यता लेने के लिए छात्रों को प्ले स्टोर से ‘क्रांति’ नाम के एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन के माध्यम से ही सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
