मध्य प्रदेश: आज 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भिंड में रेड अलर्ट, अब तक सामान्य से 10% अधिक वर्षा

मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आने वाले दिनों में भी मानसून के मेहरबान रहने का अनुमान है। गुरुवार को भिंड में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update

मानसून की सक्रियत के चलते आगामी 12-13 जुलाई तक मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि 10 जुलाई के बाद अति भारी बारिश का दौर धीमी होने लगेगा। हालांकि कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को 21 जिलों में अति भारी से भारी बारिश के लिए रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 4 से 8 इंच तक वर्षा होने की संभावना है।

साथ ही 34 जिलों में झंझावात व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई। दमोह में करीब पौने 2 इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में लगभग पौन इंच बारिश दर्ज की गई। अधिकांश शहरों के तापमान में भी गिरावट आई। सबसे अधिक तापमान सीधी में 33.6 डिग्री और सबसे कम तापमान छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • अति भारी बारिश : भिंड (रेड अलर्ट) राजगढ़, रतलाम, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी (ऑरेंज अलर्ट)
  • भारी वर्षा (येलो अलर्ट): विदिशा, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर
  • झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवा 50 किमी प्रति घंटा: भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 8 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 10% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अब तक मध्य प्रदेश में 223.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य औसत 202.5 मिलीमीटर है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 10% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 30% अधिक पानी गिरा है। प्रदेश स्तर पर जुलाई में पूर्वी मध्य प्रदेश की औसत बारिश 348 मिलीमीटर और पश्चिमी मध्य प्रदेश की 296 मिलीमीटर मानी जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews