MP Breaking News

देश के 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने अल्पेश कोगजे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार देर रात एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने अल्पेश कोगजे
mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

केंद्र सरकार ने शनिवार, 5 सितंबर को देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं।  यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद की गई हैं।  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे। वर्तमान  में जस्टिस कोगजे गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद 15 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर फैसला लिया गया था। इसी क्रम में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरण कर उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई। मध्यप्रदेश के अलावा केंद्र सरकार की अधिसूचना में पटना, कलकत्ता, राजस्थान, बॉम्बे, पंजाब एवं हरियाणा, छत्तीसगढ़ तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट शामिल हैं।

हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे की नियुक्ति पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं। आपका न्यायिक अनुभव एवं विधि के क्षेत्र में दीर्घ सेवाएं मध्य प्रदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी। न्याय, निष्पक्षता तथा विधि के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेशवासियों के लिए विश्वास का आधार बने, ऐसी मंगलकामना करता हूँ।

8 नए चीफ जस्टिस

  1. जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव (दिल्ली हाईकोर्ट) – पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  2. जस्टिस रविंद्र वी घुगे (बॉम्बे हाईकोर्ट) – कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  3. जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) – राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  4. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी (इलाहाबाद हाईकोर्ट) – बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  5. जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  6. जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा (ओडिशा हाईकोर्ट) – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  7. जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे (गुजरात हाईकोर्ट) – मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  8. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट) – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
देश के 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने अल्पेश कोगजे - MP Breaking News