
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में बुधवार को हुए पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव में राजधानी भोपाल के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने EVM की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है, उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग EVM की सुरक्षा दुरुस्त करे, इसके साथ ही प्रशासन स्ट्रांग रूम के CCTV का आउटपुट बाहर दे और स्ट्रांग रूम में किसी की भी आवाजाही न हो, कांग्रेस का आरोप है कि EVM में पहले भी गड़बड़ी हुई है, इसके साथ ही कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से की अपील है कि वह स्ट्रांग रूम के बाहर जुटे।
यह भी पढ़ें… इन चीजों के सेवन से गंजे हो सकते है आप, आज ही अपनी डाइट से कर से बाहर
विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने निकाय चुनाव को लेकर दावा किया है कि ट्रिपल इंजन की सरकार को बदलने की शुरुआत हो गयी है, कांग्रेस का आरोप है कि नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बीजेपी ने प्रशासन का दुरुपयोग किया है, बुधवार यानि मतदान के दिन पूरे दिन शराब बांटी जा रही थी, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल हर जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्पात किया, इसके साथ ही बीजेपी ने साजिश के तहत वोटर्स के नाम काटे।
[dgv_vimeo_video id=”727712721″]
