Hindi News

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, करीबन 64 लाख 50 हजार रुपए मूल्य के 301 गुम मोबाइल बरामद

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, करीबन 64 लाख 50 हजार रुपए मूल्य के 301 गुम मोबाइल बरामद

Madhya Pradesh Police has recovered 301 lost mobile

मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले दो दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकों के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुम मोबाइल की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर के संयुक्त प्रयासों से 301 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कुल अनुमानित कीमत 64 लाख 50 हजार रुपए है।

मालिकों को सौंपे मोबाईल 

सभी फोन विधिसम्मत जांच के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। यह सफलता पुलिस की सतत मॉनिटरिंग, साइबर दक्षता और समन्वित कार्यप्रणाली का जीता-जागता प्रमाण है।

प्रमुख उपलब्धियां

टीकमगढ़
जिले में ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत पुलिस ने 150 गुम मोबाइल बरामद किए है। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपए है। ये सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को कार्यालय बुलाकर वितरित किए गए।

डिण्डौरी 
साइबर टीम और थाना स्टाफ की संयुक्त कार्यवाही में 151 गुम मोबाइल बरामद किए इन मोबाइल की कीमत 32 लाख 50 हजार रूपये है। सभी मोबाइलों को आवश्यक जांच एवं सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस की अपील 

जनता की मदद करना और उनकी खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने के अपने कर्तव्‍य का निर्वहन मध्‍यप्रदेश पुलिस लगातार कर रही है। इससे जनता और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता और सशक्त बन रहा है। गुम मोबाइल की रिपोर्ट के लिए नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।