मध्यप्रदेश पुलिस “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान का चौथा दिन, हज़ारों छात्रों और आमजनों को किया जागरूक

पुलिस का यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जा रहा है, इस अभियान में न सिर्फ पुलिस अधिकारी बल्कि साथ ही थाने का स्टाफ भी लोगों को जागरूक करता है।
मध्यप्रदेश पुलिस "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान का चौथा दिन, हज़ारों छात्रों और आमजनों को किया जागरूकता

मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के चौथे दिन 18 जुलाई 2025 को नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त थाना क्षेत्रों में ज़न संवाद आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राएं, स्कूल स्टॉफ, गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। संवाद के दौरान थाना प्रभारी और स्टॉफ द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे के खिलाफ़ अभियान में भागीदारी निभाने हेतु अपील की गई। नशे से दूरी वाले पोस्टर वितरित किए गए, साथ ही नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

बस्तियों में किया जागरूक 

इसी क्रम में 18 जुलाई 2025 को थाना गौतम नगर की इंदिरा सहायता नगर झुग्गी में झुग्गी निवासियों को बुलाकर नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई गई और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। इसी तरह थाना कोतवाली क्षेत्र के नूर महल रोड एवं लाल मस्जिद पर आमजनों को नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत जहांगीराबाद अंतर्गत निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट स्थल पर कार्यरत कर्मचारी/अधिकारियो को थाना स्टाफ द्वारा व्याख्यान दिया गया एवं नशा नही करने हेतु शपथ दिलाई गई। संख्या करीबन 130-150 रही। थाना टीलाजमालपुरा क्षेत्र की हरिजन बस्ती झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में थाना स्टाफ के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चो एवं महिलाओं तथा पुरुषों को जागरूक किया गया एवं समझाईश दी गयी कि नशे से दूरी है है जरूरी।

स्कूल के बच्चों को किया जागरूक 

थाना अवधपुरी क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत आज सेंट जेवियर स्कूल में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए बताया गया एवं हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। इसी तरह थाना एमपीनगर क्षेत्र में “नशे से दूरी- है जरूरी” नशामुक्ति जनजागृति अभियान के चौथे दिन दिनांक 18.07.2025 को थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर झुग्गी बस्ती के रहवासियों के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता के लिये चलाये जाने वाले विशेष अभियान में संबोधन के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया तथा राजीव नगर के झुग्गियों की दीवारों पर पैंफलेट चस्पा कर मध्यप्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश एवम नशा मुक्त समाज के बारे में जागरूक किया गया।

नशा मुक्त प्रदेश एवम नशा मुक्त समाज

“नशे से दूरी है जरूरी” नशामुक्ति जनजागृति अभियान के मद्देनजर थाना मिसरोद क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बंगरसिया के बच्चों को नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता के लिये चलाये जाने वाले विशेष अभियान में संबोधन के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया तथा स्कूल के सूचना पटल पर पैंफलेट चस्पा कर मध्यप्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश एवम नशा मुक्त समाज के बारे में जागरूक किया गया।  बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में करीब 250 बच्चे उपस्थित रहे। थाना गौतम नगर के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे नशा मुक्ति के सम्बन्ध मे प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा परिवार के लोगों को जागरूक करने की समझाइश भी दी गई।

नशा मुक्ति अभियान के तहत बस्ती की महिलाओं को नशा निवारण के प्रति जागरूक

थाना चूनाभट्टी क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के 700 से 800 छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे नशा न करने एवं किसी अन्य व्यक्ति को भी नशा न करने के बारे में बताया गया । इसी तरह चुना भट्टी थाना क्षेत्र की कोलार कॉलोनी में नशा मुक्ति अभियान के तहत बस्ती की महिलाओं को नशा निवारण के प्रति जागरूक किया गया नशा नहीं करेंगे और ना ही करने देंगे की शपथ सभी को दिलाई गई कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 महिलाएं एकत्रित हुई थाना चुनाभट्टी से उप निरीक्षक लक्ष्मी पटेल हेड कांस्टेबल चमेली पवार उपस्थित रही।

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत नगरीय पुलिस के समस्त थाना क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को नशे से दूर रखना, नशा करने वालों को समझाइश देना तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति एक मजबूत संदेश देना है। 15 दिवसीय अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद, पंपलेट वितरण, वीडियो प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शन जैसे माध्यमों से जागरूकता फैलाई जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews