एक्टिव केस में 16वें स्थान पर मध्य प्रदेश, 24 घंटे में 830 नए कोरोना पॉजिटिव

एक्टिव केस में 16वें स्थान पर मध्य प्रदेश, 24 घंटे में 830 नए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| रोजाना नए रिकार्ड टूट रहे हैं| इस बीच राज्य में एक बार फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है| सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 830 नए पॉजिटिव (Corona Positive) केस सामने आये हैं| इन्हे मिलकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 36564 हो गई है| वहीं आज 17 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8443 सैंपल की जांच की गई। जिसमे 58 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 7613 सैंपल नेगेटिव और 830 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इन्हे मिलकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 36564 हो गई है| वहीं आज 17 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है| अब तक प्रदेश में 946 मरीजों की मौत हो गई है| 838 मरीज डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में अब स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 26902 हो गई है|

एक्टिव मरीजों में मध्यप्रदेश 16वें स्थान पर
कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के एक्टिव प्रकरणों में देश में तुलनात्मक रूप से मध्यप्रदेश 16वें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8716 है। प्रारंभ में मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही थी परन्तु पिछले कुछ दिनों में पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। अब नए पॉजीटिव मरीजों की तुलना में ठीक होकर घर जा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी है तथा प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आना प्रारंभ हो गया है, जो कि अच्छे संकेत हैं। आज प्रदेश में 838 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर घर गए तथा 830 नए मरीज पाए गए। हमारी रिकवरी रेट 73.6 प्रतिशत हो गई है।

अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब लॉकडाउन केवल सप्ताह में एक दिन रविवार को रहेगा तथा रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 05 बजे तक रहेगा। जिलों की विशेष परिस्थितियां होने पर राज्य स्तर से अनुमति लेकर ही लॉकडाउन के संबंध में कोई अन्य कार्रवाई की जा सकेगी

चार जिलों में सर्वाधिक मरीज
एसीएस हैल्थ मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश के चार जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर एवं जबलपुर में कोरोना के सर्वाधिक मरीज हैं। क्रमश: आज इन जिलों में 157,155,89 एवं 77 नए मरीज मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चारों जिलों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews