केंद्र सरकार की इस योजना में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर

केंद्र सरकार की इस योजना में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) ने केंद्र सरकार की “आयुष्मान भारत” योजना (Ayushman Bharat Yojana) में शिकायतों का निराकरण करने के मामले में एक उपलब्धि हासिल की है।  मध्य प्रदेश (MP News) ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के 2021-22 के प्रतिवेदन में प्रदेश ने शिकायत निवारण में 86 अंक स्कोर किया। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मध्य प्रदेश की सराहना की है।

मध्य प्रदेश को उपलब्धि हासिल होने पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने योजना से जुड़े विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने वर्ष 2021-22 के प्रगति प्रतिवेदन में शिकायत निवारण प्रणाली में प्रदेश में 67 चिकित्सालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों में अर्थ-दण्ड अधिरोपित कर एक करोड़ 57 लाख रूपये की वसूली की गई। योजना में 140 हितग्राहियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 59 लाख 2 हजार रुपये बैंक खातों के माध्यम से वापस करा कर नि:शुल्क उपचार के उद्देश्य को पूर्ण किया गया।

ये भी पढ़ें – मलेरिया दिवस : MP का फिर बढ़ा मान, दिल्ली में मिला सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को पिछले 3 वर्ष से अधिक समय से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो रही है। योजना में पात्र हितग्राहियों को एक हजार शासकीय और निजी चिकित्सालयों से 5 लाख रूपये तक का उपचार प्रति परिवार प्रतिवर्ष उपलब्ध करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP सरकार का ऐलान- चना, सरसों, मसूर और गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने वालों किसानों को भुगतान एक सप्ताह में

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews