“सेफ टूरिज्म” के लिए तैयार मध्यप्रदेश, पर्यटन विभाग ने की ये तैयारियां

“सेफ टूरिज्म” के लिए तैयार मध्यप्रदेश, पर्यटन विभाग ने की ये तैयारियां

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल ने टूरिज्म सेक्टर पर काफी प्रभाव डाला है, लेकिन अब लॉकडाउन खुलने के बाद एक बार फिर लोगों का रूझान पर्यटन की ओर बढ़ रहा है। इसे लेकर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश एक बार फिर मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है और इसके लिए पर्यटन स्थल पर वैक्सीनेशन के साथ अन्य सभी तैयारियां कर ली गई है।

शिवराज सरकार ने MP के किसानों को दी बड़ी सौगात, 15 सितंबर तक होगी खरीदी

प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि ‘सेफ टूरिज्म’ के लिए मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है। विश्व धरोहर स्थल व ऐतिहासिक नगरी खजुराहो और माँ नर्मदा का उद्गमस्थल धार्मिक नगरी अमरकंटक में पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रदेश के अन्य शहरों व पर्यटन नगरों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चलने के साथ ही पूर्णता की ओर है। वो मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित ‘ट्रिप ऐडवाइजर ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट’ ऑनलाइन वर्कशॉप में प्रदेश के स्टैक होल्डर्स को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि दो दिन पूर्व ही देश में जारी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश ने एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन कर रिकॉर्ड बनाया है और पर्यटकों और अतिथियों की कोविड-19 से सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसे देखते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के सभी होटल्स, मोटेल, रिसॉर्ट्स, रेस्टोरेंट्स में कार्यरत समस्त स्टॉफ का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews