मध्यप्रदेश : मोदी सरकार का यह बड़ा कदम- नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश : मोदी सरकार का यह बड़ा कदम- नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मोदी सरकार द्वारा 10 लाख नौकरी देने के फैसले पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम का बहुत आभार है यह प्रयास बेरोजगारी के क्षेत्र में बड़ा कदम है वही गृह मंत्री ने बताया कि मप्र में भी एसडीआररफ की 550 संख्या को तीन गुना करेंगे, वही उन्होंने बताया कि होमगार्ड के जवानों की विसंगतियों सुधारा है कॉल ऑफ 3 की जगह 2 साल कर रहे है।

यह भी पढ़ें…. इंदौर में बदमाशों का कहर, सरेआम सड़कों पर हथियार लहराए

वही एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्गी दिल्ली हाज़री लगाने गए थे लेकिन कमलनाथ नहीं गए। इनके लिए नेहरू गांधी ही सब कुछ है यह फ़िरोज़ के वंशज है देश धीरे धीरे समझ रहा है। वही उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को 3 विधायक बीजेपी की सदस्यता ले रहे है। 1 बसपा 1 सपा 1 निर्दलीय है। गौरतलब है कि सुसनेर से निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह, सपा विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा बीजेपी की सदस्यता ले रहे है।

[dgv_vimeo_video id=”720128591″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews