मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस की नई गाइडलाइन, रहवासी ही बनेगा वार्ड का प्रत्याशी

MP CONGRESS Gwalior News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है कांग्रेस की तरफ से जारी पत्र में साफ कर दिया गया है कि कांग्रेस अब उसी वार्ड के मतदाता को प्रत्याशी बनाएगी जिसमें वो रहवासी होगा। पीसीसी चीफ कमल नाथ के इस फैसले से कई नेताओं के चुनाव लड़ने का सपना टूट गया है, कमल नाथ ने बाहरी वार्ड से चुनाव लड़ने की मंशा जताने वाले नेताओं को जोरदार झटका दिया है, कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर यह बड़ा फैसला किया है, कांग्रेस में अब स्थानीय नेताओ को ही टिकिट दिया जाएगा, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निर्देश दिए है, कांग्रेस प्रत्याशी उसी को बनाया जाए ,जो व्यक्ति जिस वार्ड में रहता हो,और उसी वार्ड का मतदाता हो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews