MP Weather :आज जमकर बरसेंगे बदरा, MP के इन ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP-weather-in-next-24-hours

भोपाल।

उत्तर-पूर्वी मप्र. से मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका लाइन(ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके चलते तेज हवाओं के साथ मौसम में ठंडक घुल रही है। मानसून की मेहरबानी से भोपाल समेत प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला चल रहा है। आज सोमवार को फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।विभाग ने सोमवार से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान रीवा,सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना और बैतूल जिलों में भारी बारिश (heavy rains) होने के आसार हैं, वहीं भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में और इंदौर व धार जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है।विभाग की माने तो वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मप्र. से मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका लाइन(ट्रफ) बनी हुई है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। वही पश्चिम बंगाल के आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से सोमवार से प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी। विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अच्छी बरसात की भी संभावना है।

विभाग की माने तो जून में अभी तक सीजन की 40 सेमी. बरसात हो चुकी है। जो कि सामान्य(लगभग 15 सेमी.) के मुकाबले 25 सेमी. अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews