भोपाल और इंदौर में रहा कोल्ड डे, तापमान में गिरावट, शीतलहर के साथ बारिश के आसार

up weather today

भोपाल।
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहे है। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर चल रही है।मौसम विभाग की माने तो अभी 2-3 दिन में अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है।

इसी क्रम में शुक्रवार को मध्‍य प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री खरगोन में रिकार्ड किया गया। सर्द हवा चलने से शुक्रवार को भोपाल और इंदौर में कोल्ड डे रहा।वही नरसिंहपुर, दमोह जिले में गुरुवार रात बारिश के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। इधर, विंध्य के रीवा में भी गुरुवार रात और शुक्रवार को बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सतना में दोपहर 11 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा, वहीं ठंडी हवाओं के चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही। कोहरे की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण पश्चिमी मप्र में न्यूनतम तापमान में शुक्रवार से ही गिरावट का दौर शुरू हो गया है। अभी 2-3 दिन में अच्छी ठंड पड़ने के आसार हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है।

आगे ऐसा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार , एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही जम्मू-कश्मीर पर बनेगा। इसके अलावा, एक ट्रफ रेखा पंजाब से बिहार तक जा रही है। इस सिस्टम की वजह से, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मप्र और महाराष्ट्र में तापमान गिर सकता है। मप्र और छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने यूपी, मप्र, और छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार को मप्र, यूपी, बिहार, ओडिशा में शीतलहर का अलर्ट है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews