MP Weather Update : तीखे हुए ठंड के तेवर, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Update : तीखे हुए ठंड के तेवर, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। उत्‍तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी भोपाल (Bhopal) सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होने लगी है। रविवार के बाद मौसम (Weather) साफ होने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी हुआ। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है|

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, रीवा, सतना एवं उमरिया जिलों में शीत लहर की संभावना जताई गई है| जिसके चलते कहीं-कहीं फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है|

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा| उमरिया, दतिया, ग्वालियर एवं नौगांव में शीतलहर का प्रभाव रहा| न्यूनतम तापमान में सागर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ| लेकिन रीवा इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में गिरावट दर्ज की गई| प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया| वर्तमान में प्रदेश में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। जिसके चलते नमी कम होने लगी है। वहीं लगातार सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews