मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत, बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत, बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में मौसम (Weather) का मिजाज बदल गया है| बादल छाने से ठण्ड से राहत मिली है| मौसम के इस बदलाव से दिन में गर्मी महसूस होने लगी है| वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश (Rain) के आसार बन रहे हैं| मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई है, इस दौरान कही कहीं बिजली चमक सकती है|

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम के कारण हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी हो गया है। मौसम का यह बदलाव बुधवार से ही शुरू हो गया था, आंशिक बादल छाने लगे थे। हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी होने के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे कारण बादल छाने लगे हैं|

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में चम्बल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, और छतरपुर जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं| वहीं चम्बल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, और छतरपुर जिलों में कहीं कहीं बिजली चमक सकती हैं| अगले दो दिनों तक मौसम का यह बदलाव नजर आएगा | इससे पहले कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका जताई गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews