MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश की संभावना

cg Weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर (October) का महिना आधा बीतने को है और आज शनिवार (Saturday) से नवरात्रि (Navratri) शुरु हो गई है, लेकिन मौसम (Weather) में बदलाव लगातार देखने को मिल रहे है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने कम दबाव के कारण मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दक्षिण, दक्षिण पूर्वी और पश्चिमी जिलों में बारिश (Rain) होने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो 18 और 19 अक्टूबर को उत्तरी भागों में बारिश के आसार है। वही आज शनिवार को दो संभागों और एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अक्टूबर को उत्तरी भागों में बौछारें हो सकती है। 16 से 20 अक्टूबर के बीच ग्वालियर में बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। 20 और 21 अक्टूबर को वर्षा में कमी आएगी जबकि 22 अक्टूबर को पूर्वी जिलों में एक बार फिर से बारिश का माहौल बन सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आंध्रप्रदेश के तटों के आस पास एक नया दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है जिसकी वजह से ऐसी संभावना जताई जा रही है।

विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों में मध्‍य प्रदेश में अच्‍छी बारिश हो सकती है। जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बरसात होने की उम्मीद है। स्‍कायमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तरी कोंकण और गोवा में कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है।

पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान दमोह में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वही सबसे कम ताुमान 17 डिग्री मंडला मे दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर और इंदौर संभागों के जिलों में कही कही बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार के आसार

इंदौर, होशंगाबाद संभागों के जिलों, उज्जैन, देवास, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह जिलों में।

mp weather update

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews