दिवाली बाद बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के संकेत, गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : अगले हफ्ते से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही वातावरण में नमी आएगी और बादल छाएंगे। इस दौरान सागर संभाग और बुदेंलखंड के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वही 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होना शुरू हो जाएगा। फिलहाल दिवाली तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही शुष्क और साफ बना रहेगा ।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, ऐसे में एक हफ्ते मौसम यूही बना रहेगा। 12 नवंबर के बाद फिर बंगाल की खाड़ी में एक और विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसका प्रभाव मध्य भारत में चार-पांच दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलो में हल्की बूंदाबांदी और कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। नए सिस्टम के बनने से सागर , टीकमगढ़ , पन्ना, छतरपुर, बुंदेलखंड के हिस्सों में 15 से 22 नवंबर के बीच बौछारें पड़ सकती है।

15 नवंबर के बाद ठंड देगी दस्तक

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अलनीनो के प्रभाव से नवंबर में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग में रात का तापमान सामान्य एवं भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग में सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है। अनुमान है कि दीपावली तक 12 नवंबर तक ठंड दस्तक दे सकती है और 15 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम पारा में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में मंडला, बालाघाट सहित जबलपुर संभाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।आज मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिससे तापमान बढ़ेगा और इसका प्रभाव आगामी 10-11 नवंबर तक रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

  • सोमवार को मंडला में 13.2, छिंदवाड़ा में 13.3 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट के मलाजखंड में 13.5, खंडवा में 14, रीवा में 14.2, रायसेन में 14.4, भोपाल में 16.6, ग्वालियर में 15.7, इंदौर में 17.5, जबलपुर में 15.2, सीधी में 17, टीकमगढ़ में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
  • सोमवार को दमोह में 34, गुना में 34, नर्मदापुरम में 33, रतलाम में 34, शिवपुरी में 34, उज्जैन में 33.5, भोपाल में 33.8, ग्वालियर में 31.7, इंदौर में 31.4 और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews