MP Weather: फिर बदलेगा मौसम, 18 अप्रैल को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 6 जिलों में लू का अलर्ट

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हो रहा है।  तापमान में गिरावट के साथ बादल छाए हुए है। वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है।मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 13 अप्रैल 6 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिलेंगे 2 बड़े तोहफे! 20000 से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 13 अप्रैल 2022 को छतरपुर, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा और दमोह जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन रीवा, सतना, नौगांव,खजुराहो और दमोह लू का असर रहा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है।वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात , पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और विदर्भ से कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जिसके प्रभाव से पाकिस्तान, गुजरात, राजस्थान में अधिकतम तापमान में कमी आ रही है और मप्र के अधिकतर जिलों में भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।वही हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, ऐसे में अरब सागर से नमी आ रही है और मध्यम स्तर पर बादल बने हैं।

यह भी पढ़े.. पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत, कच्चे तेल की कीमत में उछाल, जाने MP के शहरों का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख उत्तर पश्चिमी हो गया है, ऐसे में अरब सागर से नमी आ रही है। इससे राजस्थान में धूल भरी आंधी आने के आसार हैं और ग्वालियर-अंचल भी प्रभावित हो सकता है। वही पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवाओं का रुख फिर से पश्चिमी होगा और 18 अप्रैल से फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा और लू की वापसी होगी।18 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, ऐसे में अगले 10 दिन तक तेज गर्मी से इंदौर सहित प्रदेश को राहत मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews