MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

MP Weather Update : मध्यप्रदेश के इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में अगस्त का महीना बारिश की सौगात लेकर आया है। मध्यप्रदेश में पूरे सावन में बारिश के लिए तरसे प्रदेशवासियों के लिए अगस्त के महीने में मॉनसून महरबान रहेगा। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।मौसम विभाग की माने तो आज मध्यप्रदेश में मॉनसूनी सिस्टम की एंट्री होने जा रही है। जिससे प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगले 24 घंटो में यहां है बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश की चेतवानी दी है। मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर कला जिलों में अच्छी बारीश होने की उम्मीद है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मॉनसून सक्रिय रहा। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। रहेटी में 14 सेमी, होशंगाबाद में 11 सेमी, कटंगी, मुल्ताइ और लांजी में 9 सेमी, महूखेड़ा में 8 सेमी, बुधनी, आमला और बाग्ली में 7 सेमी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, महु, नसरुल्लागंज में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

अगस्त में जमकर होगी बरसात

मौसम जानकार की माने तो गुरुवार को ओडिशा तट पर मौजूद सिस्टम की छत्तीसगढ़ के आस-पास आने की संभावना है। वहीं साउथ गुजरात पर बने सिस्टम के कारण अरब सागर को भी काफी नमी मिल रही है, जिस वजह से गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी भोपाल के साथ साथ मध्यप्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके आगे बढ़ने से मध्यप्रदेश में बारिश का लगातार सिलसिला बनने की पूरी संभावना है। मना जा रहा है कि अगस्त के महीने में मॉनसून काफी सक्रिय रहने वाला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews