मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित गुरु ने वापस लिया नामांकन

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh)  में सात साल में हो रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव (Youth Congress President Election) के लिए दावेदार मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में जुट गए हैं। टि्वटर, फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है| यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं| 10, 11 व 12 दिसंबर को चुनाव होंगे। चुनाव से ठीक पहले युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित गुरु (Harshit Guru) ने अपना नामांकन (Nomination) वापस ले लिया है|

हर्षित गुरु ने पत्र जारी कर नमानांकन वापस लेने की जानकारी दी है| जिसमे उन्होंने कहा है कि मैंने मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फ़ार्म जमा किया था| लेकिन वर्तमान परिस्थिति में मैं चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पा रहा हु| उन्होंने सभी साथियों से आग्रह किया है कि आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने पसंदीदा उम्मीदवार को अपना मत व समर्थन प्रदान करें|

इधर, दावेदारों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है| नामांकन फॉर्म जमा करने वाले दावेदारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जा चुके हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

इनके बीच है मुकाबला
– अजीत बोरासी
– सिद्धार्थ कुशवाहा
– विपिन वानखेड़े
– विक्रांत भूरिया
– विवेक त्रिपाठी
– अंकित डोली
– हर्षित गुरु (नामांकन वापस लिया)
– जावेद खान
– मोना कौरव
– पिंकी मुद्गल
– संजय यादव
– वंदना बेन

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews