MadhyPradesh: वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, कोरोना की दूसरी रिपोर्ट आई थी नेगेटिव

MP News

भोपाल।

मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के भिंड जिले में रविवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष औऱ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति स्वरूप शाक्य (senior Congress leader Shanti Swaroop Shakya) का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले शाक्य कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि 21 जुलाई को उनकी कोरोना की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बावजूद इसके हालात बिगड़ी तो ग्वालियर (gwalior) के सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां वे वेंटिलेटर पर थे। जहां रविवार को उनका देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर भिंड में शोक की लहर फैल गई।वही कांग्रेस पार्टी ने दो दिन कार्यक्रम रद्द कर दिए है।शाक्य वर्ष 2004 में नपा अध्यक्ष रहे थे और वर्तमान में वे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती 10 जुलाई को वे संक्रमित पाए गए थे। 11 जुलाई को वे भिंड से ग्वालिर रेफर हो गए थे। ग्वालियर के सुपर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था। निमोनिया होने से श्वांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन लगी। बीती 21 जुलाई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। निमोनिया कंट्रोल नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रखा गया था। 24 जुलाई को उन्हें वेंटीलेटर पर लिया गया। 25 जुलाई की देर रात पूर्व नपाध्यक्ष का निधन हो गया। स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पूर्व नपाध्यक्ष डॉ शांतिस्वरूप शाक्य शुगर और ब्लडप्रेशर के मरीज थे। कोरोना सैंपल कराने से पहले उन्हें 2 दिन बुखार आया। खांसी-जुकाम हुआ। जांच कराई तो निमोनिया की शिकायत बताई। इससे उन्होंने सैंपल कराया था। 10 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब अगले दिन 11 जुलाई को ग्वालियर रेफर हो गए थे।भिंड जिले में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रोग्राम 2 दिन के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। वे भिंड नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके है और जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews