
BHOPAL NEWS : भोपाल के माँ चामुंडा दरबार सोनागिरि में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भोले की बारात का आयोजन किया गया, यह बारात सोनागिरि महाकाल मंदिर से शुरू होकर इंद्रपुरी से होते हुए माँ चामुंडा दरबार सोनागिरि में सम्पन्न हुई, बारात के दौरान डीजे ओर बैंड के साथ बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देते हुए क्षेत्र में बारात के साथ निकले, बारात में भोले के भक्त-भक्ति भाव से झूमते-नाचते हुए बारात लेकर निकले, इस बीच जय महाकाल ओर श्री राम के नारों से वातावरण गूँजता रहा।
[dgv_vimeo_video id=”921535241″]
[dgv_vimeo_video id=”921534623″]
इस कार्यक्रम मे माँ चामुंडा दरबार की संस्थापक सुनीता वर्मा,आदित्य वर्मा, सेवक दीपक पाटीदार, अंतरिक्ष राठौर ओर समस्त भक्तो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, बारात सम्पन्न होने पर माँ पार्वती ओर बाबा भोलेनाथ का विवाह संपन्न हुआ। उसके पश्चात भक्तो को महाप्रसादी का वितरण किया गया ।
[dgv_vimeo_video id=”921534850″]
