Hindi News

महिला कांग्रेस ने लगाई “रसोई संसद”, खाली चूल्हा, गैस सिलेंडर, थाली के साथ किया प्रदर्शन, बजट को लेकर दी चेतावनी

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
मध्य प्रदेश सरकार का बजट आने से पहले ही महिला कांग्रेस ने सरकार को चेताया है कि यदि इसमें महिलाओं के किचिन का ध्यान नहीं रखा गया तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा ।
महिला कांग्रेस ने लगाई “रसोई संसद”, खाली चूल्हा, गैस सिलेंडर, थाली के साथ किया प्रदर्शन, बजट को लेकर दी चेतावनी

Mahila Congress Kitchen Parliament protest

मध्य प्रदेश सरकार का बजट आने से पहले ही कांग्रेस ने विरोध स्वरुप चेतावनी देनी शुरू कर दी है, मैदान में महिला कांग्रेस भी उतर आई है, मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के नीचे महिला कांग्रेस ने रसोई संसद लगाई, महिला नेत्रियों ने खाली गैस चूल्हा, खाली कढ़ाई और खाली थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला नेत्रियों ने आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय के नीचे रसोई संसद लगाकर भाजपा पर हमला बोला, रीना बोरसी ने आरोप लगाये कि अभी तक भाजपा सरकार ने जो भी बजट पेश किये हैं वो महिलाओं के हित में नहीं आये।

महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना 

उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई ने हमारे किचिन का हमारे घरों का बजट बिगाड़ दिया है, उन्होंने कहा आज गैस सिलेंडर 1000 रुपये से ज्यादा कीमत का हो गया है, दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं,आटा 50 रुपये किलो हो गया है लेकिन सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार का बजट आने वाला है हम मांग करते हैं कि बजट को महिलाओं के हितों को देखर बनाया जाये, हमारे घरों का बजट नहीं बिगड़े ऐसा बजट होना चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो अभी हमने चेतावनी प्रदर्शन किया फिर उग्र आंदोलन होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews