
Mahila Congress Kitchen Parliament protest
मध्य प्रदेश सरकार का बजट आने से पहले ही कांग्रेस ने विरोध स्वरुप चेतावनी देनी शुरू कर दी है, मैदान में महिला कांग्रेस भी उतर आई है, मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के नीचे महिला कांग्रेस ने रसोई संसद लगाई, महिला नेत्रियों ने खाली गैस चूल्हा, खाली कढ़ाई और खाली थाली बजाकर प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला नेत्रियों ने आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय के नीचे रसोई संसद लगाकर भाजपा पर हमला बोला, रीना बोरसी ने आरोप लगाये कि अभी तक भाजपा सरकार ने जो भी बजट पेश किये हैं वो महिलाओं के हित में नहीं आये।
महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना
उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई ने हमारे किचिन का हमारे घरों का बजट बिगाड़ दिया है, उन्होंने कहा आज गैस सिलेंडर 1000 रुपये से ज्यादा कीमत का हो गया है, दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं,आटा 50 रुपये किलो हो गया है लेकिन सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार का बजट आने वाला है हम मांग करते हैं कि बजट को महिलाओं के हितों को देखर बनाया जाये, हमारे घरों का बजट नहीं बिगड़े ऐसा बजट होना चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो अभी हमने चेतावनी प्रदर्शन किया फिर उग्र आंदोलन होगा।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

