
Barkatullah University Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, यहां रैगिंग करने के आरोप में 16 छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि यहां जूनियर छात्र सीनियर छात्रों की रैगिंग करते थे। जिसकी शिकायत पीड़ित बी ई मेकेनिकल और बीटेक के छात्रों ने यूजीसी एंटी रैगिंग कमेटी में ऑनलाइन की थी।

जांच में मामला पाया गया सही
यहां से मामला बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पास पहुंचा और जांच में यह मामला सही पाया गया। जिसके बाद रैगिंग के 4 मामलों में 16 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, उनके एडमिशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलहाल, जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर छात्रों की रैगिंग का यह मामला हैरान कर देने वाला है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

